धार नगर पालिका में तैनात इंजीनियर के 3 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांच;

धार: नगर पालिका के अधीक्षण यंत्री डीके जैन के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त ने शनिवार सुबह रेड की। लोकायुक्त की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने पहुंचे हैं। धार के अलावा इंजीनियर के इंदौर स्थित घर पर भी कार्रवाई के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की बेनामी का संपत्ति खुलासा हुआ है। डीके जैन के घर से लोकायुक्त को 44 तोला सोना और 1 किलो चांदी मिले हैं। डीके जैन को रिटायर होने में 1 साल बाकी है।

2 places in Dhar in Municipal Engineer, 1 place in Indore, estimated  property worth crores | धार नगर पालिका में तैनात इंजीनियर के 3 ठिकानों पर  रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांच - Money Bhaskar
डीएसपी संतोष सिंह भदोरिया के नेतृत्व में टीम

एसपी के निर्देश पर डीएसपी संतोष सिंह भदोरिया के नेतृत्व में टीम ने डीके जैन के स्कीम नंबर 78 स्थित मकान पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में 44 तोला से ज्यादा के सोने के आभूषण, मकान, दुकान और कृषि भूमि की 20 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में किए गए निवेश की भी जानकारी मिली है।

डीएसपी भदोरिया के मुताबिक डीके जैन जिस बंगले में रहते हैं। उसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक की है। प्रारंभिक जांच में इंदौर में 5 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि धार के सरकारी आवास सहित अन्य स्थानों से 15 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली हैं। जो उनके परिजन के नाम पर भी दर्ज है। DSP शिव सिंह यादव ने बताया कि धार और इंदौर के आवासों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। शुरुआती जांच में 15 पासबुक मिली हैं, जिनका मिलान किया जा रहा है। सोने के गहने, म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। वेतन से करीब 112% अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका अधीक्षण यंत्री को नौकरी के 20 साल हो चुके हैं। इससे पहले पहले राउ नगर पंचायत में भी पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में धार नगर पालिका के में पदस्थ है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!