बड़वानी कलेक्टर वर्मा के एक वर्ष की उपलब्धि

बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा का आज 18 जुलाई को बड़वानी जिले के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस कार्यकाल के दौरान जिले में हुई विकास गतिविधियों, उपलब्धियों की जानकारी:-
१. टीम बड़वानी के सहयोग से कोरोना की दोनों लहरों पर प्रभावी नियंत्रण।
२. मुख्य मंत्री जी के सुशासन अभियान के अंतर्गत भू माफिया, भू अर्जन माफिया , खनिज माफिया, अवैध कॉलोनी , मिलावट से मुक्ति (शुद्ध के विरुद्ध युद्ध) अभियान , गुंडा तत्त्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
३. लगभग 200 करोड़ से अधिक की शासकीय भूमि माफिया से मुक्त कराई,
४. प्रदेश में एक अलग प्रकार के भू अर्जन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शासन की 45 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हड़पने वालों को बेनक़ाब किया। अधिकारी/ कर्मचारियों सहित मड़ियाओं के विरुद्ध दो FIR, 130 से अधिक प्रकरणों ने माननीय हाई कोर्ट में अपील कराई।
५. अवैध खनन व परिवहन व अंकुश लगते हुए गत वर्ष से दुगुने से अधिक राजस्व 7.41 करोड़ का जमा कराया।
६. कोरोना की दूसरी लहर की भयाभयता के समय आमजन को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने हेतु निजी अस्पतालों में सभी प्रकार की दरों , पेथोलोजी पर की जाने वाली दरों तथा महँगी दवाइयों का न्यूनतम पर निर्धारण कर सस्ता व सुलभ इलाज़ कराने की व्यवस्था जिससे बड़वानी ज़िले के साथ साथ आस पास के ज़िलों के मरीज़ों का भी सस्ता इलाज हो पाया।
७. देश भर के 112 आकांक्षी ज़िलों में शामिल बड़वानी ज़िला माह सितम्बर 2020 में छठी डेल्टा रैंक तथा स्वास्थ्य तथा पोषण में देश भर में 4थी रैंक से ज़िले को 5 करोड़ का अवार्ड भारत शासन द्वारा घोषित किया गया।प्रदेश के 8 ज़िलों में से एकमात्र बड़वानी ज़िला जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्ष भर 10 वी रैंक के अंदर बना रहा।
८. ज़िले के सभी कार्यालयों को साफ़ सुथरा तथा अच्छी कार्य पद्धति विकसित करने के उद्देश्य के सम्पूर्ण ज़िले के सभी कार्यालयों में चलाए गए “अपना कार्यालय अपना घर “ अभियान के अंतर्गत सभी कार्यालयों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर कार्यालय सहित 6 कार्यालय को ISO सर्टिफ़िकेट मिला।
९. “राजस्व रफ़्तार आपके द्वार “अभियान के तहत नामांतरण, बँटवारा आदि 20000 राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराया।
१०. प्रदेश शासन द्वारा अज़जा के वर्षों से काविज 1800 से हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे प्रदाय कराए गए।जिसमें बड़वानी प्रदेश में प्रथम रहा।
११. लोअर गोई के बंद पड़े अधूरे प्रोजेक्ट को पुनः प्रारम्भ कराया ।
११. होम डिलीवरी को रोकने तथा संस्थागत डिलीवरी को बढ़ाने के लिए मिशन उम्मीद प्रारम्भ किया गया, जिसमें 150 से अधिक संस्थागत डिलीवरी का भुगतान किया गया।
१२ . कुपोषण को दूर करने NRC केंद्रों पर “ खिलौना बैंक” प्रारम्भ किए गए। बड़वानी ज़िला पूरे प्रदेश में बेड occupancy में प्रथम रहा।
१३. देश भर में कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य के प्रारम्भ किए गए “ एक ज़िला एक उत्पाद “ के अंतर्गत बड़वानी ज़िले में अदरक का चयन कर FPO का गठन कराया जाकर अनेक गतिविधियाँ प्रारम्भ कराई गई ।
१४. पर्यावरण से लोगों को जोड़ने के लिए वृहद् संख्या में पौधारोपण किया गया। रेवा कुंज , सोनकुंज, लोनसरा की पहाड़ी पर सुरक्षा के साथ साथ ड्रिप से पानी की व्यवस्था कराई जाकर पर्यटन स्थल के रूप में इन्हें विकसित कराया गया।
और इस वर्ष के लिए आशाग्राम की पहाड़ी पर 30000 अधिक़ पौधे ड्रिप से पानी की व्यवस्था व तार फेंसिंग सहित अन्य अनेक कार्य कराए जाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्यवाही अंतिम चरण में है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!