खास समुदाय को निशाना बनाने के लिए बीजेपी उठा रही है जनसंख्या का मुद्दा: शशि थरूर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित कुछ राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाई जा रही नीतियों को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ‘खास समुदाय’ को निशाना बनाने की कोशिश बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले 20 साल में भारत के लिए बड़ी चुनौती बुजुर्ग होती आबादी होगी, जनसंख्या वृद्धि नहीं। तिरुवनंतपुरम के लोकसभा सांसद ने कहा, ”यह संयोग नहीं है कि जिन तीन राज्यों की सरकारें जनसंख्या घटाने की बात कर रही हैं, वे हैं यूपी, असम और लक्ष्यद्वीप, जहां सभी जानते हैं कि वहां उनके अपेक्षित दर्शक कौन हैं।” यूपी और असम में आबादी नियंत्रण मुहिम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में थरूर ने कहा, ”हिंदुत्ववादी ताकतों ने वास्तव में जनसांख्यिकीय विषय में नहीं पढ़ा है। उनकी नीयत शुद्ध राजनीतिक और सांप्रदायिक है। थरूर ने यह बातें ऐसे समय पर कही हैं जब उत्तर प्रदेश ने जनसंख्या नियंत्रण ड्राफ्ट को सार्वजनिक किया है और असम सरकार भी इस दिशा में काम शुरू कर चुकी है। दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है। यूपी के ड्राफ्ट बिल में कहा गया है कि दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा तो दो जनसंख्या नीति का पालन करने वाले लोगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!