अनपढ़ किसान की पांचों बेटियां बन गईं प्रशासनिक अफसर! देखिए पूरी कहानी

जयपुर/हनुमानगढ़:राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भैरूसरी गांव में जश्न का माहौल है…जैसे कोई पर्व त्योहार का मौका हो। फूल बरसाए जा रहे हैं, मुंह मीठा कराया जा रहा है। दरअसल, ये जश्न है इन तीन बेटियों के नाम जिन्होंने वो सपना पूरा कर दिखाया है, जो देश के लाखों-करोड़ों माता-पिता अपने बच्चों के लिए देखते हैं।पर सबसे खास बात ये है कि ये कमाल, इन तीन सगी बहनों ने एक साथ किया है। जी हां.. रीतू, अंशु और सुमन..तीनों एक साथ RAS यानी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए चुनी गई हैं।

आपको ये जानकर भी सुखद आश्चर्य होगा कि इनकी दो बहने और हैं जो पहले से ही प्रशासनिक सेवा में हैं। वो पहले से ही आरएएस परीक्षा पास कर सरकारी ओहदों पर काम कर रही हैं। अब पांचों बहनें RAS बन गयी हैं, तो ना सिर्फ ये परिवार, बल्किपूरा गांव, पूरा इलाका उनपर नाज कर रहा है।

इस परिवार की सफलता की अनोखी कहानी के कई और भी पहलू ऐसे हैं जो किसी को भी हैरान कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात तो ये कि पांचों बहनों के पिता सहदेव सहारण अनपढ़ हैं, खेती किसानी करते हैं। पर शुरू से ही बेटियों को खूब पढ़ाना चाहते थे, पर दिक्कत ये थी गांव में 5वीं से ऊपर का स्कूल नहीं था।पिता बेटियों को शहर में पढ़ाने में असमर्थ थे, तो ये बहनें 5वीं के बाद कभी स्कूल गई ही नहीं। घर पर रहकर ही एक दूसरे की मदद से प्राइवेट पढ़ाई की।

स्कूल के बाद कॉलेज और पीएचडी तक…पूरी पढ़ाई घर से ही पूरी की। आज बेटियों की सफलता पर पिता फूले नहीं समा रहे, कहते हैं- मुझे पहचान मिलगई।बेटियां भी बताती हैं कि परिवार ने शुरू से ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित किया जिसका नतीजा आज सबके सामने है।

आपको बता दें कि सहदेव सहारण की पांच बेटियां और एक बेटा है। पांच बेटियों में से सबसे बड़ी – रोमा सहारण ने 2010 में आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की,जबकि दूसरी बेटी मंजू सहारण ने 2012 में आरएएस परीक्षा पास की और अब बाकी तीन बेटियां 2018 की परीक्षा में सिलेक्ट हुई हैं। अंशु सहारण ने 349वीं रैंक, रीतू सहारण ने 945वीं रैंक और सुमन सहारण ने 915 वीं रैंक प्राप्त की है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पांचों बहनों की सफलता को महिलासशक्तिकरण की मिसाल बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!