दो दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में जबरदस्त तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की पिछले दो दिनों की तेजी का असर वीरवार को घरेलू स्तर पर दिखा जहां पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकाडर् स्तर पर पहुंच गया और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये और मुंबई में 107.55 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई ।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.54 89.87
मुंबई 107.54 97.45
चेन्नई 102.23 94.39
कोलकाता 101.74 93.02

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार सोमवार को 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आया था लेकिन आज फिर 15पैसे बढ़कर 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गया।

जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपये और डीजल की कीमत 71 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!