तालिबान की क्रूरताः “अल्‍लाह हू अकबर” का नारा लगाते भून डाले 22 निहत्‍थे अफगान कमांडो

काबुल |

अफगानिस्‍तान में जैसे-जैसे अमेरिका समेत सभी विदेशी सैनिकों की वापसी पूर्णता के करीब पहुंच रही है वैसे-वैसे तालिबान आंतकियों की क्रूरता बढ़ती जा रही है। अफगानिस्‍तान में जारी हिंसा के बीच तालिबान की क्रूरता का खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि अफगान कमांडो ने गोलियां खत्‍म होने के बाद जब तालिबान के सामने आत्‍मसमर्पण किया तो आतंकियों ने ‘अल्‍लाह हू अकबर’ का नारा लगाते हुए उन पर गोलियों बरसाते हुए अफगान सेना के सभी निहत्‍थे 22 कमांडो मौत के घाट उतार दिया ।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्‍तान के फरयाब प्रांत के दौलताबाद इलाके में 16 जून को इस क्रूर हत्‍याकांड को अंजाम दिया । तालिबान की बढ़त को देखते हुए सरकार ने अमेरिका के प्रशिक्षित कमांडो की टीम को भेजा था ताकि इलाके पर फिर से कब्‍जा किया जा सके। इसमें एक रिटायर जनरल का बेटा भी था। इस टीम को जब तालिबान ने घेर लिया तो उन्‍होंने हवाई सहायता मांगी लेकिन उन्‍हें यह नहीं मिला। तालिबान का दावा है कि इन अफगान कमांडो को गोलियां खत्‍म होने के बाद पकड़ा गया था लेकिन प्रत्‍यक्षदर्शियों और ताजा वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि इन निहत्‍थे सैनिकों की तालिबान ने हत्‍या की थी।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान ने पूरे अफगानिस्‍तान में अपने हमले को बहुत तेज कर दिया है। तालिबान का दावा है कि अब उसका देश के 85 इलाके पर कब्‍जा हो गया है। वीड‍ियो में दिखाई दे रहा है कि अफगान सैनिक अपने हाथ उठाए हुए हैं और कई लोग जमीन पर झुके हुए हैं। इस वीडियो में एक आवाज आ रही है जिसमें कहा जा रहा है, ‘गोली मत मारो। गोली मत मारो। मैं आपके सामने रहम की भीख मांगता हूं।’ इसके के कुछ ही सेकंड के बाद तालिबान आतंकियों ने अल्‍लाह हू अकबर के नारे लगाए और निहत्‍थे सैनिकों पर गोलियों की बारिश कर दी।

एक अन्य वीडियो में नजर आ रहा है कि सैनिकों का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि ये कमांडो आमर्ड व्‍हीकल से आए थे और करीब दो घंटे तक उनकी तालिबान के साथ जंग चली। इस दौरान उनकी गोलियां खत्‍म हो गई और वे फंस गए। कई बार मदद मांगने के बाद भी उन्‍हें हवाई सहायता नहीं मिली। वहीं अन्‍य सैनिकों ने इन कमांडो को धोखा दे दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!