इराक के अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से अब तक 92 लोगों की मौत

नसिरिया |

इराक के दक्षिण में स्थित दी कार प्रांत के एक अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में लगी आग में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 92 हो गयी है। यह देश में करीब तीन महीने में दूसरी इस तरह की त्रासदी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नासिरिया शहर के अल-हुसैन टीचिंग हॉस्पिटल के कोरोना वायरस वार्ड में आग से सैकड़ों लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काज़मी ने एक आपात बैठक बुलाई थी और दी कार प्रांत के स्वास्थ्य निदेशक, अस्पताल के निदेशक और शहर के नागरिक सुरक्षा प्रमुख को निलंबित करने और गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तबाही “सभी इराकियों की अंतरात्मा पर लगा गहरा घाव है। उधर मुकद्दस (पवित्र) शहर नजफ में मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

मरीजों के नाराज रिश्तेदार मंगलवार सुबह भी अपनों को तलाशते रहे। वार्ड में जले हुए कंबलों, मलबों और अवशेषों से पीड़ितों को तलाशा जा रहा है। रोते-बिलखते कई लोगों ने दी कार की प्रांतीय सरकार और बगदाद में संघीय सरकार दोनों पर कुप्रबंधन और लापरवाही का आरोप लगाया। अहमद रेसन नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग धुएं के साथ शुरू हुई, लेकिन सब भाग रहे थे, कर्मी और यहां तक की पुलिस भी। उन्होंने कहा कि कुछ मिनट बाद एक विस्फोट हुआ और दमकल कर्मी एक घंटे बाद आए।

घटनास्थल पर मौजूद हैदर अल-असकरी ने कहा, ‘‘पूरे राज्य की प्रणाली ध्वस्त हो गई है और इसकी कीमत कौन अदा करता है? यहां अंदर मौजूद हम जैसे लोग।” रात भर चले अभियान में दमकल कर्मी और बचावकर्ता फ्लैशलाइट हाथों में पकड़े हुए थे और हल्की आग को बुझाने के लिए कंबलों का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन इस बारे में उन्होंने ब्योरा नहीं दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से आग लगी।

अस्पताल के इस वार्ड को तीन महीने पहले खोला गया था और इसमें 70 बिस्तरों की व्यवस्था थी। इस साल इराक के अस्पताल में आग से कोरोना वायरस के मरीजों की मौत की यह दूसरी घटना है। अप्रैल में बगदाद के इब्न अल खतीब अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने के बाद फैली आग से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गयी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!