राजस्थान में ‘कप्पा’ वैरिएंट का कहर, अब तक 11 लोगों हुई पुष्टि

नई दिल्ली ।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर थम गई है, लेकिन वायरस के अलग-अलग वैरिएंट का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए राजस्थान में कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट के बारे में पता चला है। फिलहाल राजस्थान में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि की गई है। राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस के कप्पा स्परूप से संक्रमित 11 मरीजों में से 4-4 अलवर और जयपुर, दो बाड़मेर से और एक भीलवाड़ा में मिला है और जीनोम अनुक्रमण के बाद इन सभी मामलों की पुष्टि की गई है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कोरोना वायरस का कप्पा वैरिएंट इससे पहले सामने आए डेल्टा वैरिएंट से कम घातक है। राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 28 नए मामले आए, जिनमें से 11 केस कप्पा वैरिएंट के निकले। फिलहाल राजस्थान में कोरोना के 613 एक्टिव मरीज हैं।

डेल्टा वैरिएंट से कम घातक है कप्पा वैरिएंट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के बताया कि कप्पा वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम जानलेवा है। गौरतलब है कि राजस्थान में 13 जुलाई तक 9.53 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं और 9.43 लाख से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं, वहीं 8,945 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानिए क्या है कप्पा वैरिएंट

कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट (बी.1.167.1) की बात की जाए तो इसे पहली बार अक्टूबर 2020 में भारत में ही पाया गया था। दरअसल यह कोरोनावायरस का एक डबल म्यूटेंट स्ट्रेन है। ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में कप्पा वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कप्पा वैरिएंट तेजी से फैलता है और इस वैरिएंट की जटिल प्रकृति को देखते हुए WHO ने इसे “वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट” के रूप चिन्हिंत किया है। इस वैरिएंट पर वैक्सीन भी असरकारक नहीं है, इसलिए भी ये चिंता का विषय है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!