सचिन तेंदुलकर ने दी संजय मांजरेकर को जन्मदिन की बधाई, कहा- उम्मीद है कि अब आप मेरी नींद में चलने से परेशान नहीं होंगे

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। ट्विटर पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने इस साथी खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर मांजरेकर के साथ पुरानी फोटो डालते हुए कहा, ‘मेरे टीममेट और रूम पार्टनर को जन्मदिन की बहुत बधाई। आशा है कि अब आप मेरी नींद में चलने से विचलित नहीं होंगे।’ बता दें कि सचिन कई बार इंटरव्यू में इस बात की चर्चा कर चुके हैं कि उन्हें नींद में चलने की आदत थी।

‘संजय मांजरेकर ने एक बार अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘सबसे डरावना पल वह था, जब मैं एक रात उठा और अपनी आंखें खोलीं तो देखा कि बिस्तर के किनारे सचिन मुझे घूर रहे हैं, यह वास्तव में डरावना था और फिर वे धीरे-धीरे वापस लेट गए। लेकिन वह एक बहुत ही विनम्र, अच्छा और अच्छे व्यवहार वाला स्लीपवॉकर था।’

संजय मांजरेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 36.48 की औसत से 2043 रन बनाए, इसमें नौ अर्धशतक, चार शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। देश के लिए 74 वनडे खेलते हुए संजय ने 33.23 की औसत के साथ, एक शतक और पंद्रह अर्धशतक की मदद से 1994 रन बनाए। बता दें कि संजय मांजरेकर के पिता विजय मांजरेकर भी देश के लिए खेल चुके हैं। उनका नाम भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!