भारत-श्रीलंका सीरीज के वनडे की टाइमिंग में बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से शुरु होने वाले सीरीज की तैयारी पूरी हो चुकी है। हाल के दिनों में इसकी तिथियों में फेर बदल की गई थी, और अब इसकी टाइमिंग में थोड़ा बदलाव हुआ है। अब वनडे मैच तीन बजे से बजाए आधा घंटा पहले यानी 2:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं, टी20 सीरीज के मुकाबले 7:00 बजे से खेले जाएंगे। सीरीज के सभी मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क पर की जाएगी और पांच भाषाओं में मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले ये सीरीज 13 जुलाई से शुरु होनेवाली थी, लेकिन कोविड-19 की स्थिति के कारण इसे आगे खिसका कर 18 जुलाई कर दिया गया।

अच्छी बात ये है कि श्रीलंका टीम के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है और इस बार श्रीलंका की क्रिकेट बोर्ड काफी सतर्क है। श्रीलंका ने भारत के साथ शुरू हो रही सीरीज के लिए दो टीम चुनी और दोनों को अलग-अलग बायो-बबल में ठहराया गया, ताकि सीरीज का आयोजन 18 से हर हाल में सुनिश्चित हो सके। टीम इंडिया को इसका एक फायदा ये हुआ कि उन्हें प्रैक्टिस करने के लिए ज्यादा समय मिल गया। भारतीय टीम ने इस बीच सीरीज के लिए जमकर पसीना बहाया और दो इंट्रा-प्रैक्टिस मुकाबले खेले। इसमें कई खिलाड़ियों ने खासा प्रभावित किया। सोमवार को भी टीम धवन ने नेट पर खासा पसीना बहाया।

इस सीरीज में टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ कोच राहुल द्रविड़ पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं। यहां के परफॉर्मेन्स से जहां टीम के कई खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है, वहीं राहुल द्रविड़ को सीनियर टीम की कोचिंग का जिम्मा भी दिया जा सकता है। इंग्लैंड में टीम इंडिया के टेस्ट चैंपियनशिप के प्रदर्शन से BCCI बिल्कुल खुश नहीं है। वहां से लौटने पर कोच रवि शास्त्री का पत्ता साफ हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!