पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या का आरोपित टीकमगढ़ से गिरफ्तार

टीकमगढ़ ।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पीआर कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की हत्या करने वाले आरोपित को जतारा पुलिस ने 33 लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। जतारा एसडीओपी योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि फरियादिया लेडी सर्वेंट मिथला देवी जो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री पीआर कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम के साथ रहती थी। रात्रि करीबन साढ़े आठ बजे जब किट्टी कुमार मंगलम ने लेडी सर्वेंट से राजू धोबी से कपड़े लेने को कहा। तभी राजू धोनी के साथ अन्य 2 लड़के भी कमरे के अंदर आ गए और तीनों ने मिलकर लेडी सर्वेंट के साथ मारपीट की व किट्टी कुमार मंगलम उम्र 70 साल वसंत बिहार कालोनी दिल्ली की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित सोने चांदी के आभूषण व नगदी रूपये लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बसंत बिहार जिला साउथ वेस्ट दिल्ली में अपराध कायम किया गया।

विवेचना दौरान दो आरोपी जिनके नाम राजू व राकेश दोनों निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया था। तीसरा आरोपी सूरज कुमार तनय पुत्र राजेश कुमार उम्र 36 साल निवासी के ब्लाक ताराचंद कालोनी महिपालपुर दिल्ली जतारा के तहत ग्राम बल्देवपुरा में आकर ससुराल में छिप गया था। इस बात की सूचना जब जतारा पुलिस को मिली तब पुलिस ने बल्देवपुरा में दबिश देकर आरोपित को दबोच लिया। आरोपित सूरज के पास से पुलिस ने दिल्ली से लूटा हुआ सोने चांदी का सामान कीमत करीब 33 लाख रुपए, मोबाइल प अन्य सामान बरामद हुए। साथ ही आरोपित से 9020 नगद रुपए भी बरामद हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!