दिलीप कुमार से रणवीर सिंह की आवाज बने बप्पी दा ने बॉलीवुड में पूरे किए 50वर्ष

बॉलीवुड में 50 वर्ष पूरे करने वाले जाने-माने संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिड़ी का कहना है कि वह विभिन्न पीढ़ियों के अभिनेताओं को अपनी आवाज देकर काफी खुश हैं। बप्पी दा की पहली बंगाली फिल्म ‘दादू’ 1969 में रिलीज हुई थी लेकिन संगीतकार के तौर पर लोकप्रियता बॉलीवुड में उनके ‘डिस्को गीतों’ से मिली। अपने 50 वर्ष के सफर पर नजर डालते हुए 66 वर्षीय संगीतकार ने कहा कि वह और कुछ नहीं बस आभारी हैं।
बप्पी लाहिड़ी ने साक्षात्कार में कहा, ”मैं इतने वर्षों में कभी थका नहीं। बल्कि मुझे लगता है कि मैं और काम करूं और मैं काम करता रहूँगा क्योंकि मुझे इसमें मजा आता है। मैंने जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में काम किया। मुझे काफी खुशी होती है कि हर साल मेरा एक गाना आता है।”
उन्होंने कहा कि मुझे इस सफर और इतने प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम कर गर्व है।आसान शब्दों में कहें तो मेरा सफर दिलीप कुमार से रणवीर सिंह तक.. फिल्म ‘धर्म अधिकारी’ से ‘गुंडे’ तक दिखेगा। बप्पी दा को 80 से 90 के दशक में ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों में उनके बेहरतीन काम से ही उन्हें ‘डिस्को किंग’ का खिताब मिला। बप्पी लाहिड़ी ने हाल ही में संजय जाधव की फिल्म ‘लकी’ के लिए एक मराठी गीत गाया है। यह फिल्म सात फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!