सांसद विवेक तनखा का छलका दर्द! केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर बोले, या तो शहर के पास सक्षम नेतृत्व नहीं या अनदेखी हो रही

जबलपुर। मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का दर्द छलका है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में जबलपुर की तरफ से किसी को भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने पर उन्होंने दुख जताया. राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने के दो ही कारण हैं, या तो जबलपुर के पास सक्षम नेतृत्व नहीं है या फिर जनता और शहर के विकास की अनदेखी की जा रही है. सांसद विवेक तनखा ने शिवराज सरकार पर भी महाकौशल को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है.

‘जनता सक्षम लोगों का नहीं देती साथ

राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने आगे कहा कि जबलपुर के नेतृत्व को कमजोर समझा जाता है, और जो लोग सक्षम हैं उनका साथ जनता नहीं देती. शहर का हित करने वाले हितैषियों के साथ शहर की जनता खड़ी नहीं होती है. शहर की जनता को सोच समझकर अपना नेतृत्व चुनना चाहिए.

कांग्रेस ने शहर को दिया था मौका: राज्यसभा सांसद

कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में जबलपुर को उसके हिस्से का स्वाभिमान मिला था. विवेक तनखा ने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी, जो पिछले 50 सालों में नहीं किया गया. विवेक तनखा ने आगे कहा कि आगे भी 50 साल तक जबलपुर में दोबारा कैबिनेट बैठक नहीं होने की संभावना है. बता दें कि शिवराज सरकार पर लगातार महाकौशल को दरकिनार करने के आरोप लगते रहे हैं. जिसके बाद एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है.

मुझे चुनौतियां पसंद हैं : विवेक तनखा

ऑल इंडिया लीगल सेल के चेयरमैन पद से इस्तीफे के बाद पहली बार इस मुद्दे पर राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘जो लोग मुझे जानते हैं वह यह बात अच्छे से जानते हैं कि मैं भविष्य की ओर देखने वाला व्यक्ति हूं, मुझे जो भी पद अभी तक मिले मैंने कभी उन पदों पर कार्यकाल बढ़ाने या जमे रहने की अपेक्षा नहीं रखी है. मुझे चुनौतियां पसंद हैं, इसलिए एक पद की जिम्मेदारी पूरी होने के बाद नई चुनौती लेने आगे बढ़ जाता हूं’.

स्पोर्ट्स सिटी निर्माण से वन्यजीव को खतरा

राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने जबलपुर के डुमना में बनने वाली स्पोर्ट्स सिटी को लेकर भी बयान दिया. उनका मानना है कि डुमना प्राकृतिक रूप से वन्य प्राणियों का आवास बन चुका है, यहां स्पोर्ट्स सिटी बनेगी तो बहुत सारे निर्माण कार्य होंगे और वन्य प्राणियों के जीवन पर संकट गहरा जाएगा. सांसद तनखा न इसपर अपना सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स सिटी को शहर के अन्य क्षेत्रों पर ले जाना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!