कंप्यूटर बाबा के राज्य सरकार पर आरोप, बोले- शिवराज सरकार में अवैध रेत उत्खनन बढ़ा, नदियों को बचाने की अपील भी की

भिंड। लहार में अवैध रेत उत्खनन को लेकर कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, शिवराज सरकार में नदियों से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, जिससे नदियों का अस्तित्व खतरें में है, यदि अवैध उत्खनन नहीं रोका गया तो प्रदेश की जीवनदायी नदियां समाप्त हो जाएंगी. प्रेस वार्ता के दौरान कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नदियों को बचाने की अपील भी की.

कंप्यूटर बाबा के साथ लहार विधायक डॉ.गोविंद सिंह भी मौजूद थे, उन्होंने भी सरकार को निशाने पर लिया. गोविंद सिंह ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सीएम और गृह मंत्री को पत्र भी लिखा है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल भाषणों में ही कार्यवाही की बात करते हैं. अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी जा रही है.आपको बता दें, रविवार को कमलनाथ सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा लहार पहुंचे थे. इस दौरान वह लहार विधायक डॉ.गोविंद सिंह के निवास पहुंचे, जहां प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मध्यप्रदेश में जीवनदायिनी नदियों का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है, यदि नदियों में अवैध उत्खनन होता है तो एक दिन जल संकट पैदा हो जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!