एक्सीडेंट में बेटी की मौत के बाद पिता ने लगाया जाम, सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

ग्वालियर। शनिवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई गई थी. जिसके बाद घटना से नाराज परिजनों ने ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. यह जाम करीब 2 घंटे तक चला. इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा. बालिका के परिजनों का आरोप है कि मंगू सरदार नाम में किसी व्यक्ति का पास में होटल है, जहां लोग शराब पीते हैं. फिर शराब के नशे में तेज गाड़ी चलाते हैं. जिस वजह से इलाके में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं.

मृतक के परिजन का आरोप है कि होटल के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. आए दिन लोग फर्राटा भरती हुई गाड़ियों से उसके होटल पर आते हैं. जिससे स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी तरह शनिवार रात काजल नाम की युवती एक कार की चपेट में आ गई, इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसके बाद लाश परिजनों को सौंपी गई.मृतक के परिजन की मांग है कि पहले इस होटल को हटवाया जाए. इसके अलावा कार चालक की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी और गरीब परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई. परिजन द्वारा जाम लगने की खबर पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. जिसके बाद किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया गया. परिजन को यह भरोसा भी दिलाया गया है कि कि भविष्य में मंगू सरदार के यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लगेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!