आईटी कंप‎नियों के प‎रिणामों से तय होगी बाजार की ‎‎दिशा

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इन्फोसिस और विप्रो के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक संकेतकों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इस सप्ताह इन्फोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी इसी सप्ताह आएंगे। बाजार ‎विशेषज्ञों का कहना है ‎कि इस सप्ताह बाजार तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों मसलन आईआईपी, खुदरा मुद्रास्फीति और थोक मुद्रास्फीति से दिशा लेगा। इसके अलावा मानसून की प्रगति, कोविड-19 के नए प्रकार आदि से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी। इसके साथ निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस के मामलों तथा डेल्टा वैरिएंट के प्रसार पर रहेगी।  आगे चलकर बाजार की निगाह मुद्रास्फीति, कच्चे तेल की कीमतों, बांड पर प्राप्ति तथा डेल्टा वायरस के प्रसार पर रहेगी। इसके साथ ही मानसून की प्रगति, पहली तिमाही के नतीजों तथा कोविड-19 के रुख से निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय होगी। इस सप्ताह पहली तिमाही के नतीजों के अलावा कई प्रमुख आर्थिक आंकड़े भी आएंगे, जो बाजार की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपए के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!