तीन महीने बाद सस्ता हुआ डीजल, जानिए आज पेट्रोल का क्या है हाल

पेट्रोल के दाम आज एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉडर् स्तर पर पहुँच गये जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई है। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.19 89.72
मुंबई 107.20 97.29
चेन्नई 101.92- 94.24
कोलकाता 101.35 92.81

डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाये गये थे। इसके बाद 87 दिन तक या तो दाम बढ़े या स्थिर रहे। आज 88वें दिन डीजल सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल की महगाई जारी है। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपये और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे महँगा होकर 107.20 रुपये और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 97.29 रुपये प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महँगा और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। वहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 34 पैसे बढ़कर 101.35 रुपये पर पहुँच गया। डीजल की कीमत 16 पैसे टूटकर 92.81 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!