हरलीन देओल का अविश्वसनीय कैच इस समय बटोर रहा है खूब सुर्खियां

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही अपना पहला टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार गई बावजूद इसके हरलीन देओल का अविश्वसनीय कैच इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हरलीन के इस बेहतरीन कैच ने विपक्षी बल्लेबाज एमी एलन जोंस को अर्धशतक से भी रोक दिया। नॉर्थम्प्टन में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना लिए थे। उस समय एमी जोंस 26 गेंदों पर 43 रन बनाकर बैटिंग कर रही थीं। जोंस ने शिखा पांडे की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला।
इसके बाद हरलीन ने कैच पकड़ने के लिए अपनी एथलेटिक्स स्किल का परिचय देते हुए हवा में छलांग लगा दी। उन्होंने गेंद को लपका और देखा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है तो उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दी और खुद बाउंड्री के बाहर चली गईं। लेकिन फिर हरलीन ने बाउंड्री के अंदर डाइव लगाकर गेंद को कैच कर लिया। 
  हरलीन के इस शानदार कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला क्रिकेट में ये अब तक सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट के जरिए हरलीन के कैच को सराहा। दिग्गज इसे महिला क्रिकेट का अबतक का बेस्ट कैच बता रहे हैं।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन जब बना चुकी थी उसके बाद बारिश ने खलल डाला। लगातार बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो पाया और मेजबान टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 18 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा खाता भी नहीं खोल सकी। उन्हें कैथरीन ब्रंट ने बोल्ड किया। स्मृतिम मंधाना 29 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर निराश किया। हरमनप्रीत एक रन बनाकर आउट पवेलियन लौटीं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!