किसान राजनीतिक साजिश के तहत कर रहे विरोध

यमुनानगर। सात महीनों में कई बार भिड़ंत के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन और किसान नेता आमने सामने हो गए। जगाधरी के रामलीला भवन में भाजपा की बैठक का किसान विरोध कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। किसानों को बैरिकेड्स लगाकर रोका गया है। किसानों से बात करने के लिए एसपी भी पहुंच गए हैं और बातचीत कर रहे हैं। इदर किसान के विरोध के बावजूद भाजपा कार्कारिण की बैठक शुरू हो गई है। विरोध में किसान बैरिकेड्स तोड़ते हुए बैठक स्थल की ओर बढ़े। एक बेरिकेड किसानों ने हटा दिया जबकि दूसरा टैक्टर से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच झड़प भी हुई। गुप्तचर विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र राणा व एक किसान को हल्की चोटें आई। एक किसान बेहोश भी हुआ। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा, किसान राजनीतिक साजिश के तहत विरोध कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। 
  बैरिकेड्स तोड़ने के लिए टैक्टर लेकर आए भाकियू के डायरेक्टर मनदीप रोड़छप्पर को पुलिस ने सख्ती से रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। बाद में डीएसपी सुरेंद्र कौर स्वयं ट्रैक्टर पर चढ़ गई। उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई। चालक को ट्रैक्टर से नीचे उतारा। इस दौरान पुलिस कर्मचारी भावना गाड़ी व ट्रैक्टर के बीच में गिर गई। उनको भी चोट आई। इस किसानों को हटाने के लिए पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की सख्ती और भाकियू के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल के समझाने पर प्रदर्शनकारी किसान बैठक स्थल से पीछे हटे और जगाधरी छछरौली नेशनल हाइवे के बीचोबीच बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विरोध कर रहे भाकियू (गुणीप्रकाश गुट) के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर व संयुक्त मोर्चा की महिला विंग की प्रधान रूपिंद्र कौर सहित 35 किसानों को जबरदस्ती हिरासत में लेना पड़ा। हालांकि एसपी कमलदीप ने प्रदर्शनकारी किसानों को नेशनल हाइवे से उठने का आग्रह किया, लेकिन किसान नहीं मानें। बाद में पुलिस कर्मियों ने जबदरस्ती सड़क एक-एक किसान को उठाया और हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए किसानों को छोड़े जाने के बाद किसान नेशनल हाइवे से उठे। भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्यातिथि परिवहन, खान एवं भू विज्ञानमंत्री मूल चंद शर्मा व शिक्षामंत्री कंवरपाल सहित अन्य बड़े नेता पीछे के रास्ते से रामलीला भवन में आयोजित बैठक में पहुंच गए। इस दौरान भी बूड़िया चौक पर भी किसानों ने उनका काफिला रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!