टाटा और ताप्ती कंपनी को पाईप लाईन एवं रेस्टोरेशन संबंधी संपूर्ण कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने की अंतिम समय सीमा

भोपाल। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने कोलार परियोजना के तहत ग्रेविटी मेन लाईन एवं फीडर लाईन तथा पाईप लाईन बिछाने और रेस्टोरेशन के कार्य तथा कोलार क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने एवं टंकियों से जलप्रदाय के कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर और सख्त रूख अपनाते हुए टाटा कंपनी और ताप्ती कंपनी को 15 अगस्त 2021 तक संपूर्ण कार्य पूर्ण करने की अंतिम समय सीमा दी साथ ही नियत समय पर कार्य पूर्ण न करने पर टाटा और ताप्ती कंपनी को पेनाल्टी संबंधी नोटिस तत्काल जारी करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त चौधरी ने कलियासोत पुल पर बिछाई जा रही ग्रेविटी लाईन के कार्य का जायजा लिया और उक्त कार्य को दो दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए। चौधरी नें रेस्टोरेशन के कार्य को भी मानक गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त शाश्वत मीणा, प्रभारी मुख्य अभियंता ए आर पवार, नगर यंत्री जेड ए खान एवं टाटा एवं ताप्ती कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।  
    निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने शुक्रवार को प्रात: कोलार परियोजना के तहत ग्रेविटी मेन लाईन एवं फीडर लाईन तथा पाईप लाईन बिछाने और रेस्टोरेशन के कार्य तथा कोलार क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने एवं टंकियों से जलप्रदाय के कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने टाटा कंपनी एवं ताप्ती कपंनी द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर और सख्त रूख अपनाते हुए टाटा कंपनी और ताप्ती कंपनी को 15 अगस्त 2021 तक संपूर्ण कार्य पूर्ण करने की अंतिम समय सीमा दी। श्री चौधरी ने टाटा कंपनी और ताप्ती कंपनी द्वारा नियत समय पर कार्य पूर्ण न करने पर पेनाल्टी संबंधी नोटिस तत्काल जारी करने के निर्देश दिए।  
    निगम आयुक्त चौधरी ने कलियासोत पुल पर बिछाई जा रही ग्रेविटी लाईन के कार्य का जायजा लिया और पुल के ऊपर शेडल डालकर पाईप लाईन बिछाने का कार्य दो दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने मेन पावर और संसाधन बढाकर सभी कार्यें को नियत समय में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री चौधरी को अवगत कराया गया कि टाटा कंपनी द्वारा एक किलोमीटर पाईप लाईन बिछाने का कार्य शेष है और बैरसिया रोड, भारत टाकीज,  माता मंदिर क्रासिंग, मैनिट चौराहा, पालेटेक्निक चौराहा और कजलीखेड़ा आदि स्थानों पर पाईप लाईन बिछाने एवं कनेक्टविटी का कार्य पूर्ण किया जाना है तथा दो किलोमीटर रेस्टोरेशन का कार्य भी शेष है। टाटा कंपनी द्वारा 
कोलार परियोजना के तहत 1600 एमएम से लेकर 200 एमएम तक ग्रेविटी एवं फीडर लाईन तथा पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया गया है। निगम आयुक्त चौधरी ने उक्त सभी कार्यें को 15 अगस्त 2021 तक हर हाल में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। श्री चौधरी ने रेस्टोरेशन का कार्य भी मानक गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।   
    निगम आयुक्त चौधरी को अवगत कराया गया कि कोलार क्षेत्र में 04 टंकियों से जलप्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है जबकि बैरागढ़ चिचली में पानी की टंकी से नेटवर्किंग कर जलप्रदाय प्रारंभ किया जाना है और दो किलोमीटर पाईप लाईन बिछाने का कार्य शेष है। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने ताप्ती कंपनी को उक्त सभी कार्य 15 अगस्त 2021 तक हर हाल में पूर्ण करने की अंतिम समय सीमा दी। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!