अजब एमपी! महाराष्ट्र से Corona का खतरा बताकर बसों पर लगाया बैन, लेकिन ट्रेन और टैक्सियों का आवगमन जारी

छिन्दवाड़ा। मध्य प्रदेश को कोरोना संक्रमण की लहर से बचाने के लिए सरकार पूरा दम लगा रही है, शहर से लेकर गांव तक में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है, इतना ही नहीं महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने वाले खतरे को रोकने के लिए एमपी सरकार ने बसों पर भी बैन लगा दिया है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ ट्रेन और टैक्सियों पर रोक नहीं लगाई गई है, जिससे रोजाना सैकड़ों यात्री महाराष्ट्र से छिंदवाड़ा के रास्ते मध्य प्रदेश आ रहे हैं.

बसों पर प्रतिबन्ध लेकिन ट्रेन और टैक्सियों का आवागमन जारी

नागपुर से छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन और हर दिन सैकड़ों टैक्सियां यात्रियों को लेकर आवागमन कर रही हैं, जिनके लिए ना तो कोई नियम है, ना तो कानून, और ना ही किसी तरीके का कोई दस्तावेज जिससे कोरोना का खतरा बढ़ सकता है.

10 गुना तक किराया वसूल रहे टैक्सी संचालक

छिंदवाड़ा से नागपुर तक का सफर करने के लिए बस का किराया 130 रुपए है, लेकिन निजी टैक्सी संचालक 800 से 900 रुपए का किराया वसूल रहे हैं, यात्रियों का कहना है कि अगर सरकार ने बसों पर प्रतिबंध लगाया है, तो टैक्सी के ऊपर फिर मेहरबानी क्यों की जा रही है.

बॉर्डर पर हो रही खानापूर्ति, अधिकारी कर रहे जांच का दावा

छिंदवाड़ा से नागपुर की बॉर्डर पर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, दिनभर एक कर्मचारी ही यहां तैनात रहता है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यहां पर नियमित रूप से RT-PCR की जांच हो रही है, जबकि यहां किसी भी तरीके से कोई मरीज की जांच नहीं की जा रही है, यहां तक कि थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं हो रहा है.

बस एसोसिएशन ने भी उठाए सवाल

छिंदवाड़ा निजी बस संचालकों ने भी प्रशासन के पक्षपात पूर्ण रवैया पर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा कि बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, लेकिन टैक्सियों को चलाया जा रहा है, वह भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जबकि बसें खड़ी हैं, लगातार उनका टैक्स जा रहा है, ऐसे में प्रशासन को टैक्स पर भी रोक लगाना चाहिए या फिर बस संचालकों को भी बस चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए.

अब यह कहना गलत नहीं होगा कि एमपी अजब है, क्योंकि एक तरफ बसों पर रोक इसलिए दी जाती है, कियोंकि महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में कोरोना का खतरा हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ टैक्सियों और ट्रेनों का चलना एक बड़ा सवाल है.

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!