वर्ल्ड कप / भारत-पाक में सेमीफाइनल मुकाबला हो सकता है, पर इंग्लैंड की हार पर टिका समीकरण

  • भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहे और पाकिस्तान नंबर चार पर तो सेमीफाइनल इन्हीं टीमों के बीच होगा
  • वर्ल्ड कप में 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, यह मुकाबला टीम इंडिया ने जीता था

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला हो सकता है। प्वाइंट टेबल में भारत 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और पाकिस्तान 9 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। अगर भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर और पाक चौथे नंबर पर पहुंचती है तो एक सेमीफाइनल इन दोनों टीमों के बीच ही खेला जाएगा। लेकिन, यह समीकरण न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की हार पर टिका है।

इससे पहले 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। यह मुकाबला भारत ने 89 रनों से जीता था।

प्वाइंट टेबल

टीममैचप्वाइंट
ऑस्ट्रेलिया814
भारत813
न्यूजीलैंड811
इंग्लैंड810
पाकिस्तान89
श्रीलंका88
बांग्लादेश87
द. अफ्रीका85
वेस्टइंडीज83
अफगानिस्तान80

इन टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा
पहला सेमीफाइनल: मैनचेस्टर में 9 जुलाई को ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम और नंबर 4 पर रहने वाली टीम के बीच होगा।
दूसरा सेमीफाइनल: बर्मिंघम में 11 जुलाई को ग्रुप स्टेज में दूसरे नंबर पर रहने वाली और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच होगा।

फाइनल: लॉर्ड्स में 14 जुलाई को होगा।

भारत-पाक मुकाबले के समीकरण

India Vs Pakistan, Pakistan (PAK) vs India (IND) World Cup 2019 semi-final qualification


भारत टॉप पोजिशन पर रहे: 
भारत के अभी 13 अंक हैं। उसका आखिरी मुकाबला 6 जुलाई को श्रीलंका से है। अगर भारत ये मैच जीतता है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे। लेकिन, उसे टॉप पोजिशन तभी हासिल होगी, जब ऑस्ट्रेलिया अपने अंतिम मुकाबले में द. अफ्रीका से हार जाए। अगर ऑस्ट्रेलिया मैच जीतता है तो वह 16 अंकों के साथ टॉप पोजिशन पर रहेगा। अभी उसके 14 अंक हैं।

पाकिस्तान क्वॉलिफाई करे: पाक टीम के 9 अंक हैं। सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए टीम को अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश को हराना होगा। लेकिन, इसके अलावा उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड से हार जाए। इस स्थिति में पाकिस्तान सेमी के लिए क्वॉलिफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल की उम्मीद नहीं
ऑस्ट्रेलिया और भारत अभी प्वाइंट टेबल में क्रमश: नंबर वन और नंबर टू पोजिशन पर हैं। दोनों अपने आखिरी मुकाबले हार भी जाते हैं तो तब भी ऑस्ट्रेलिया की पोजिशन टॉप पर रहेगी। किसी भी सूरत में भारत नंबर 3 पोजिशन से नीचे नहीं जाएगा। ऐसे में उसका ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल मैच होना संभव नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!