महेंद्र सिंह धोनी लेंगे क्रिकेट से रिटायरमेंट,वर्ल्ड कप के बाद: मीडिया रिपोर्ट्स

  • पीटीआई के अनुसार, वर्ल्ड कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी लेंगे क्रिकेट से संन्यास
  • बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वर्ल्ड कप में आखिरी मैच खेलेंगे
  • पिछले कुछ वक्त से धोनी लय में नजर नहीं आ रहे और लगातार दबाव में दिख रहे हैं
  • इस वर्ल्ड कप में भी अब तक उनका प्रदर्शन फीका ही रहा है और फैंस निराश हैं

वर्ल्ड कप में अपने फीके प्रदर्शन के कारण चौतरफा घिरे महेंद्र सिंह धोनी ने शायद क्रिकेट किट टांगने का फैसला कर लिया है। पीटीआई का दावा है कि धोनी इस वर्ल्ड कप में ही अपना आखिरी मैच खेलेंगे। वर्ल्ड कप खत्म होने के साथ ही वह संन्यास का ऐलान कर देंगे।
वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की धीमी पारी की लगातार क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस आलोचना कर रहे हैं। इस बीच पीटीआई के हवाले से खबर आ रही है कि वर्ल्ड कप के ठीक बाद पूर्व कप्तान धोनी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पीटीआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप में ही अपना आखिरी मैच खेलेंगे और इसके बाद रिटायरमेंट ले लेंगे।

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से लगातार धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। खास तौर पर वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी पारी कई बार टीम इंडिया के लिए भी भारी पड़ रही है। धीमी पारी के साथ ही पिछले एक साल से धोनी की बेहतरीन मैच फिनिशर वाली छवि भी धूमिल होने लगी है। वर्ल्ड कप में चुने जाने से पहले से ही ऐसी अटकलें लग रही थीं कि धोनी क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नमेंट के बाद रिटायर हो जाएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ बैटिंग की हुई थी काफी आलोचना
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 52 गेंदों में 28 रन की पारी की काफी आलोचना हुई। उनकी इस पारी से न सिर्फ फैंस बल्कि सचिन तेंडुलकर भी काफी निराश हुए। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ओवरों में बड़े शॉट्स नहीं लगाने के कारण धोनी की काफी आलोचना हुई। वर्ल्ड कप में लगातार स्पिनर्स के सामने धोनी को संघर्ष करना पड़ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी धोनी अपने सहज अंदाज में नजर नहीं आए।

इस वर्ल्ड कप में फीका ही रहा धोनी का जादू
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: 34 रन और 1 स्टंपिंग
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 27 रन और 1 कैच
भारत बनाम पाकिस्तान: 1 रन और 0 कैच / स्टंपिंग
भारत बनाम अफगानिस्तान: 28 रन और 1 स्टंपिंग
भारत बनाम वेस्टइंडीज: 56 * रन और 1 स्टंपिंग
भारत बनाम इंग्लैंड: 46 * रन और 0 कैच / स्टंपिंग

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!