19 साल की उम्र में बन गई थींं जुड़वा बच्चों की मां, 42 साल की हो गई हैं टीवी की ‘कोमोलिका’

कसौटी जिंदगी की फेम कोमोलिका यानी कि उर्वशी ढोलकिया आज 9 जुलाई, 2021 को 42 साल की हो गई हैं. उर्वशी पिछले 28 साल से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रही हैं. उर्वशी सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं एक बेमिसाल डांसर भी है. 42 साल की उर्वशी ने 19 साल की उम्र में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. तो आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते है उनके बारें में ऐसी कुछ बातें जिनसे शायद आप अब तक अनजान हैं.
‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में निभाए गए कोमोलिका के किरदार के लिए उर्वशी को 5 अवॉर्ड्स मिले थे. काफी कम ही लोग जानते हैं कि उर्वशी ढोलकिया ने 6 साल की उम्र में कैमरा पर अपना डेब्यू किया था. उन्होंने मशहूर साउथ एक्ट्रेस रेवती के साथ लक्स साबुन के लिए एक विज्ञापन किया था. उर्वशी ने 1988 में कब तक चुप रहूंगी सीरियल के साथ बतौर चाइल्ड एक्टर एक्टिंग की शुरुआत की थी. महज 11 साल की उम्र में वह नाडिया बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप में शामिल हुई थी.

दो साल साथ रहने के बाद पति से हुईं अलग
14 साल की उम्र में, उर्वशी को मशहूर सीरियल ‘देख भाई देख’ में मजेदार किरदार ऑफर हुआ था. उर्वशी अपने करियर की ऊंचाई में पहुंच ही रही थी कि तब तक उन्हें प्यार हो गया और 16 की उम्र में उन्होंने शादी भी कर ली थी. दुर्भाग्य से, उर्वशी की शादी लंबे समय तक नहीं चली और वह 18 साल की उम्र में अपने पति से अलग हो गईं. उस दौरान वह प्रेग्नेंट थी. जब वह 19 साल की थी, तब उन्होंने जुड़वां बेटों क्षितिज (Kshitij) और सागर (Sagar) को जन्म दिया. सिंगल मॉम बनकर उर्वशी ने अपने बेटों को अकेले ही पाला है.

कॉलेज नहीं जा पाई उर्वशी
उर्वशी ने अपनी स्कूल की पढाई तो पूरी कर ली, लेकिन वह कॉलेज नहीं जा पाई क्योंकि उन्होंने कम उम्र में ही शादी कर ली थी. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के किरदार से उर्वशी ने अपने करियर की दूसरी इनिंग खेली जो इतनी सुपरहिट हुई कि आज तक, वह दर्शकों की पसंदीदा टेलीविजन वैम्प हैं. कसौटी के बाद उर्वशी को बिग बॉस ऑफर हुआ और इस शो को जीतकर उन्होंने फिर एक बार साबित किया कि लोग टीवी के बहु के साथ साथ वैम्प को भी प्यार करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!