सलमान खान और बहन अलवीरा को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन, धोखाधड़ी का लगा आरोप

नई दिल्ली ।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान को चंडीगढ़ पुलिस ने कथित फ्रॉड मामले में समन भेजा है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। पुलिस ने सलमान और अलवीरा के अलावा 7 लोगों को नोटिस भेजा गया है जिनसे पूछताछ की जाएगी।
चंडीगढ़ के एसपी केतन बंसल ने कहा- उन्हें 13 जुलाई तक जवाब देने का वक्त दिया गया है। अगर इसमें कुछ भी आपराधिक होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

ये पूरा है मामला

शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि सलमान के कहने पर उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी एरिया में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से ‘बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी’ का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक अग्रीमेंट भी किया। इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया लेकिन किसी तरह की भी मदद नहीं की। बीइंग ह्यूमन की ज्वैलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा गया था, वह बंद पड़ा है। इस कारण उन्हें सामान भी नहीं मिल रहा है।

10 दिनों में देना होगा जवाब

व्यापारी की शिकायत पर सभी से 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। व्यापारी के अनुसार, सलमान ने उन्हें बिग बॉस के सेट पर बुलाया था और कंपनी खोले जाने पर उन्हें हर तरह की सहायता देने का भरोसा भी दिलवाया था। सलमान ने चंडीगढ़ में शोरूम खुलने की बात भी कही थी। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो पुलिस को भेजा है। उनका आरोप है कि सुपरस्टार ने कहा था कि वह शोरूम के उद्घाटन पर आएंगे लेकिन बाद में व्यस्तता के चलते नहीं आए।

अंतिम में आने वाले हैं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म अंतिम और टाइगर 3 में काम करते नजर आएंगे।अंतिम में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा लीड विलेन के तौर पर पहली बार उनके अपोजिट काम करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!