जयशंकर ने ईरान के नए राष्ट्रपति से की मुलाकात

ऐसे समय जब ईरान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाने को लेकर बातचीत चल रही है तब भारत ने भी ईरान के साथ अपने रिश्तों को पटरी पर लाने की पहल शुरू कर दी है। बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर तेहरान पहुंचे और ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री जवाद जरीफ से मुलाकात की और द्विपक्षीय रिश्तों पर अहम चर्चा की। भारत पहला देश हो गया है जिसने ईरान में सत्ता परिवर्तन के बाद अपने विदेश मंत्री को नए राष्ट्रपति से मिलने के लिए भेजा है। जयशंकर वैसे तो रूस की यात्रा पर हैं और इस बीच उन्होंने तेहरान की कुछ घंटे की यात्रा की। जयशंकर की गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक है। नए राष्ट्रपति रईसी से मुलाकात के बाद जयशंकर ने बताया कि मैंने निर्वाचित राष्ट्रपति रईसी का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरा काफी अच्छा स्वागत किया। मैंने उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश दिया है। मैं भारत के प्रति उनकी गर्मजोशी की प्रशंसा करता हूं। भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने व क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को प्रगाढ़ करने के प्रति उनके मजबूत प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा करता हूं। जयशंकर ने बताया है कि उनकी विदेश मंत्री जरीफ से भी मुलाकात हुई। दोनों ने क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की। जयशंकर के अचानक की तेहरान पहुंचने को वहां चल रही तालिबान शांति वार्ता से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। दो दिनों से ईरान सरकार के नेतृत्व में तालिबान व अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!