बगदाद में अमेरिका दूतावास पर दागे गए तीन रॉकेट

बगदाद ।

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिका दूतावास पर तीन रॉकेट दागे जाने की सूचना है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इराक सेना के हवाले से बताया है कि बगदाद में अमेरिका दूतावास पर तीन रॉकेट दागे गए हैं। पूर्वी सीरिया में अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के शिविर पर बुधवार को ड्रोन से हुए एक हमले को अमेरिका समर्थित सीरियाई लड़ाकों और अमेरिकी सैनिकों ने नाकाम कर दिया। ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स’ ने यह जानकारी दी। वहीं पड़ोसी देश इराक में अमेरिकी सेना के शिविर पर रॉकेट दागे गए जिसमें दो लोगों को मामूली चोट आई।

सीरिया-इराक सीमा के क्षेत्रों में पिछले महीने पूर्वी सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में चार इराकी लड़ाकों के मारे जाने के बाद अमेरिकी सेनाओं और ईरान समर्थित लड़ाकों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह हमला उसी का नतीजा है। अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के प्रवक्ता कर्नल वेन मरोटो ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल-असद एयर बेस पर दोपहर में 14 रॉकेट से हमला किया गया।

मरोटो ने बात में ट्वीट किया, “ऐन अल असद बेस पर रॉकेट हमले के बाद सौ प्रतिशत जवाबदेही। दो कर्मियों को मामूली चोटें आयीं।” उन्होंने कहा कि क्षति की समीक्षा की जा रही है। इराक के सुरक्षा बलों से संबद्ध सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने कहा कि मोबाइल रॉकेट लांचर आटे के थैलों से लदे एक ट्रक में रखा गया था और उसे बगदादी गांव के पास रखा गया था जहां से हमला किया गया।

मरोटो ने बाद में ट्वीट किया, “ऐन अल असद बेस पर रॉकेट हमले के बाद सौ प्रतिशत जवाबदेही। दो कर्मियों को मामूली चोटें आयीं।” उन्होंने कहा कि क्षति की समीक्षा की जा रही है। इराक के सुरक्षा बलों से संबद्ध सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने कहा कि मोबाइल रॉकेट लांचर आटे के थैलों से लदे एक ट्रक में रखा गया था और उसे बगदादी गांव के पास रखा गया था जहां से हमला किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!