2025 से पहले देश में सड़क हादसों में 50 फीसद कमी लाने का लक्ष्य : नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने वर्ष 2025 से पहले देश में सड़क हादसों व उनमें होने वाली मौतों को 50 फीसद कम करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तमिलनाडु की तारीफ भी की। एक शैक्षणिक संस्थान की ओर से आयोजित वेबिनार में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, ‘हम वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या को शून्य तक ला सकते हैं।’ मंत्री ने कहा कि पिछले साल उनके मंत्रालय ने स्वीडन में एक सम्मेलन में प्रतिभाग किया था। वहीं से वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में मृतकों की संख्या शून्य करने का विचार लिया गया है। उन्होंने कहा हमने सड़क हादसों व उनमें होने वाली मौतों को 50 फीसद कम करने का वादा किया है। तमिलनाडु ने इस दिशा में सफलता हासिल की है। उसने सड़क हादसों व उनमें होने वाली मौतों को 53 फीसद कम किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!