गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर नहीं लगेगी रोक, रूपाणी सरकार ने दी हरी झंडी

भगवान जगन्‍नाथ की रथयात्रा को गुजरात सरकार ने मंजूरी दे दी है। रथयात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का ध्यान रखना होगा, इस दौरान जनता कर्फ्यू रहेगा, ताकि दर्शनार्थियों को रोका जा सके। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रथयात्रा से पहले मंगला आरती में शामिल होंगे।
वहीं इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा में जगन्नाथ पुरी के अलावा अन्य विभिन्न स्थानों पर ‘रथ यात्रा’ निकालने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि इस साल कोविड-19 महामारी से अनेक लोगों की जान जाने के मद्देनजर न्यायालय कोई जोखिम नहीं ले सकता। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार ने केवल पुरी में ही रथ यात्रा निकालने की अनुमति दी है।

मामले में सुनवाई करने वाली पीठ की अध्यक्षता कर रहे प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने कहा था कि मैं भी जगन्नाथ पुरी जाना चाहता हूं। मैं पिछले डेढ़ साल से वहां नहीं गया। मैं हर रोज अपने घर पर पूजा करता हूं। हम जोखिम नहीं लेना चाहते। हमें इसे टीवी पर देखना होगा। माफ कीजिए, मैं इसे खारिज कर रहा हूं। मुझे भी बुरा लगता है। हमें उम्मीद है और विश्वास है कि अगली बार ईश्वर हमारी मदद करेगा।’’

ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक वार्षिक अनुष्ठान है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पुरी पहुंचते हैं। यह यात्रा इस बार 12 जुलाई को होगी। केंद्र की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि रथ यात्रा पर पूरी तरह पाबंदी है, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने अपने 22 जून, 2020 के आदेश द्वारा पिछले साल कुछ शर्तों के साथ इसकी अनुमति दे दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!