एनजीटी की रोक बेअसर, कश्तियों से निकाल रहे रेत

सीहोर।

एनजीटी ने बारिश आते ही नदी संरक्षण के लिए रेत खनन पर रोक लगा दी है, लेकिन जिले में एनजीटी की रोक प्रभावशील नजर नहीं आ रही है। रेतमाफिया नर्मदा नदी के बीच से कश्तियों से बड़ी मात्रा में रोजाना अवैध तरीके से रेत निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं अवैध खदान के पास और स्कूल के पास रेत का स्टाक व परिवह अवैध तरीके से किया जा रहा है, वहीं कुछ डंपर नांदीखेड़ा से रायलटी ले रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से रेतमाफिया के हौसले बुलंद है।

जानकारी के अनुसार 30 जून से एनजीटी ने नर्मदा सहित अन्य नदियों में बारिश के आते ही रोक लगा दी है, लेकिन रेत माफिया पर निर्देश बेअसर साबित हो रहे हैं। क्योंकि बाबरी की अवैध खदान पर 30 से अधिक कश्तियों से बीच नदी में से रेत खनन कर अवैध तरीके से परिवहन की जा रही है। इतना ही नहीं नदी में 3 पोकलेन व 5 अन्य मशीनों सहित रोटर ट्रैक्टर से रेत का खनन व परिवहन किया जा रहा है। यहां से सीहोर, भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर जिले में 50 से 75 हजार रुपये में बेची जा रही है। खास बात यह है कि हर रोज 30 डंपर से अधिक रेत का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन कुछ ही डंपर नांदीखेड़ा की रायलटी ले रहे हैं।

हर रोज एक कश्ती से एक डंपर रेत का परिवहन

बाबरी घार पर 30 से अधिक कश्तियां रेत का परिवहन कर रही है, जिस पर 8 से 10 मजदूर रहते हैं, जो दिन भी में 10 ट्रिप लगाते है, जिससे दिन भर में एक डंपर रेत का स्टाक होता है। हर ट्रिप में 900 से 1000 रुपये एक कश्ती के लेते हैं, वहीं डंप करने के लिए ट्रैक्टर 200 रुपये में परिवहन करता है। एक डंपर रेत में करीब 17 हजार रुपये का खर्च आता है, जिसे 50 से 75 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। इसे काम में स्थीनय लोग अवैध तरीके से खनन व परिवहन कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!