राजगढ़ के कड़िया सांसी में पुलिस व ग्रामीणों के बीच गोलीबारी, टीआइ समेत चार पुलिसकर्मी घायल

राजगढ़।

जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के गांव कड़िया सांसी में पुलिस व ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में टीआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि तीन ग्रामीणों को भी गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर के समय बोड़ा थाना के टीआइ अर्जुनसिंह मुजाल्दे सहित पांच पुलिसकर्मी अवैध शराब के खिलाफ दबिश देने व अन्य किसी आपराधिक मामले की तस्दीक करने के लिए कड़िया सांसी गांव गए हुए थे। पुलिस का कहना है कि उसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों की ओर से हुई गोलीबारी में टीआइ अर्जुनसिंह मुजाल्दे, पुलिसकर्मी धर्मेंद्र पलैया व दो आरक्षक घायल हो गए, जबकि पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में ग्रामीण संजय सिंह, उसके पिता व एक अन्य महिला घायल हुए है। घटना के दौरान पथराव भी हुआ है। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी और तनाव का माहौल है। घायल पुलिसकर्मियों को बोड़ा अस्पताल में लाया गया है। टीआइ मुजाल्दे को भोपाल रेफर करने की तैयारी चल रही है। उधर घटना की जानकारी लगने पर एसपी प्रदीप शर्मा भी बोड़ा पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक कड़िया गांव शुरू से ही विवादों में रहता है। यहां पर अवैध शराब को लेकर पुलिस द्वारा आये दिनों दबिश दी जाती रहती है। करीब 20 दिन पहले भी उत्तरप्रदेश की पुलिस यहां पहुंची थी। इसी गांव के कुछ लोगों ने वहां एक बैंक के काउंटर से करीब 50 लाख रुपये का बैग लूट था। जिसमे से 35 लाख रुपये उत्तरप्रदेश की पुलिस ने कड़िया गांव में दबिश देकर बरामद की थी, हालांकि आरोपी नही पकड़ाए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!