राजनांदगांव में खिला ब्रह्म कमल, देखने के लिए जुटी भीड़

राजनांदगांव: वर्ष में एक बार ही खिलने वाला ब्रह्म कमल राजनांदगांव शहर के लाल बाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले संतोष तिवारी के घर पर खिला है. ब्रह्म कमल को दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. इसे ब्रह्मा जी का फूल माना जाता है. यह फूल अक्सर यह ठंडे इलाकों में जुलाई और अगस्त के महीने में खिलता है. राजनांदगांव के रहने वाले संतोष तिवारी के यहां ये फूल खिला है. जिससे उनका परिवार खुश है. इसकी जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग भी ब्रह्म देखने के लिए पहुंचे.ब्रह्म कमल उत्तराखंड के पिण्डारी से लेकर चिफला, रूपकुंड, हेमकुण्ड, ब्रजगंगा, फूलों की घाटी, केदारनाथ में पाया जाता है. इसे भारत के अन्य भागों में कई और नामों से भी पुकारा जाता है. हिमाचल में दूधाफूल, कश्मीर में गलगल और उत्तर-पश्चिमी भारत में बरगनडटोगेस के नाम से भी ब्रह्म कमल को जाना जाता है.

औषधीय गुणों से भरपूर

ब्रह्म कमल जमीन पर उगता है. ब्रह्म कमल का वानस्पतिक नाम एपीथायलम ओक्सीपेटालम Saussurea obvallata है. मान्यता है ब्रह्म कमल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं. इससे निकलने वाले पानी को पीने से थकान मिट जाती है. ब्रह्म कमल से पुरानी (काली) खांसी का भी इलाज किया जाता है. इस फूल से कैंसर और कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियों का इलाज होता है. इनके अलावा जननांगों की बीमारी, लिवर संक्रमण, यौन रोगों का इलाज भी इससे होता है. हड्डियों में दर्द से राहत में भी कमल के फूल के रस का पुल्टिस बांधना आराम देता है. हालांकि अभी तक ऐसे किसी दावे की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर ये काफी प्रचलित है.

brahma kamal

महाभारत में भी मिलता है उल्लेख

मान्यता है, ब्रह्मकमल भगवान शिव का सबसे प्रिय पुष्प है. केदारनाथ और बद्रीनाथ के मंदिरों में ब्रह्म कमल ही चढ़ाया जाता है. मान्यता है ब्रह्म कमल का फूल विशेष दिनों में केदारनाथ में चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं. ब्रह्म कमल का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है. बताते हैं, द्रौपदी भी इसे पाना चाहती थीं, तब भीम इसे लेने के लिए हिमालय गए थे. जहां उनका सामना भगवान हनुमान से हुआ था. भीम उन्हें एक वानर समझकर उनकी पूंछ हटाने का कहा था, जिसपर भगवान हनुमान ने कहा कि तुम शक्तिशाली हो तो खुद ही यह पूंछ हटा लो, लेकिन भीम से ऐसा नहीं हुआ. जिसके बाद भीम को अपनी गलती का एहसास हुआ.

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अंत निकट, 3 राज्यों की पुलिस ने इस बेस कैंप पर डाला डेरा, चक्रव्यूह में ऐसे फंसेंगे नक्सली?

    छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान अंतिम चरण में हैं. लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं अथवा मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!