भगोड़े मेहुल चोकसी को डोमिनिका की अदालत से झटका, जमानत पर सुनवाई 23 जुलाई तक टली

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की दूसरी जमानत अर्जी स्थगित हो गई है, ये 23 जुलाई तक स्थगित हुई है, गौर हो कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने डोमिनिका हाईकोर्ट में देश में अवैध प्रवेश के मामले में एक बार फिर जमानत याचिका दायर की थी। चोकसी को इससे पहले दो मौकों पर इसी मामले में राहत देने से इन्कार किया जा चुका है।

इससे पहले जून में, डोमिनिकन मजिस्ट्रेट की अदालत ने चोकसी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसने डोमिनिका हाईकोर्ट का रुख किया था हाईकोर्ट ने भी जमानत देने से इन्कार कर दिया था। 23 मई को चोकसी को एंटीगुआ एवं बारबुडा से कथित तौर पर अपहरण कर डोमिनिका ले जाया गया था।

इससे पहले डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा था कि 13,500 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में वांछित भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी के ‘रहस्यमय’ आगमन के संबंध में उनकी सरकार का रवैया बिलकुल साफ हैं। डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन के अनुसार, प्रधानमंत्री स्केरिट ने एंटीगुआ और भारत की सरकारों के साथ साजिश रचने के दावों को पूरी तरह से बकवास करार दिया था।

उनके मुताबिक, यह कहना कि डोमिनिका की सरकार और भारत के साथ एंटीगुआ की सरकार ने किसी भी तरह से मिलीभगत की, यह पूरी तरह से बकवास है। हम खुद को उस तरह की गतिविधियों, उन प्रथाओं में शामिल नहीं करते हैं, बिल्कुल नहीं। मेरा मतलब है, यह बेतुका है और हम इसे अस्वीकार करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई भी सज्जन व्यक्ति इस निराधार दावे को प्रचारित करना चाहेगा, जो अदालतों के सामने है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!