मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से मध्य प्रदेश को बड़ी उम्मीदें

भोपाल| केंद्रीय मंत्रिमंडल का जल्दी ही विस्तार होने वाला है , इससे मध्य प्रदेश के कई नेताओं की उम्मीदें हिलोरे मारने लगी है क्योंकि कई नए चेहरों को जगह दिए जाने की चर्चा तेज हैं. हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली से फोन आ चुका है और वे दिल्ली पहुंच चुके हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय
मोदी सरकार में वर्तमान में राज्य से चार मंत्री हैं, इनमें से थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है. अब राज्य से सिर्फ तीन मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ,नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल ही मोदी टीम का हिस्सा रह जाएंगे. मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय है. साथ ही, थावरचंद गहलोत के मंत्रिमंडल से बाहर होने पर नए चेहरे के शामिल होने की संभावना ने जोर पकड़ लिया है.


सियासी गलियारों में तीन नामों की चर्चा जोरों पर
सियासी गलियारों में सतना के सांसद गणेश सिंह, जबलपुर से सांसद राकेश सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की चर्चा हैं. गहलोत के राज्यपाल बनाए जाने के बाद विजयवर्गीय के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. साथ ही यह भी चर्चा है कि उन्हें खंडवा से लोकसभा का उप चुनाव भी लड़ा जा सकता है. इसके पीछे वजह ये है कि गहलोत और विजयवर्गीय दोनों ही मालवा निमाड़ अंचल से आते हैं.

विंध्य क्षेत्र और निमाड़ मालवा को साधने की हो सकती है कोशिश
भाजपा के सूत्रों की माने तो विंध्य क्षेत्र और निमाड़ मालवा ऐसा है जहां से केंद्र सरकार में कोई मंत्री नहीं है. इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में इन दोनों स्थानों के प्रतिनिधियों को जगह मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो विंध्य से सतना के सांसद गणेश सिंह का मंत्री बनाए जाने का दावा मजबूत रहेगा, गणेश सिंह पिछड़े वर्ग से भी आते हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मध्य प्रदेश को मंत्रिमंडल विस्तार में महत्व मिलना तय है क्योंकि राज्य की सत्ता में भाजपा की वापसी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा हाथ था, लिहाजा उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. गहलोत को राज्यपाल बना दिया गया है तो उनके स्थान पर मालवा से भी कोई नेता मंत्रिमंडल में जगह पा सकता है. कुल मिलाकर यह विस्तार से राज्य को बड़ी आस है जो पूरी हो सकती है.


  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!