दिल्ली में कोरोना से अब तक 25 हजार से ज्यादा मौतें, 24 घंटे में आए 79 नए मामले

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए व चार और रोगियों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही। मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान 154 लोग संक्रमण से उबरे। पिछले साल महामारी के प्रसार के बाद से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,34,687 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक इनमें से 14.08 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,001 रोगियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले, सोमवार को दिल्ली में इस साल 15 अप्रैल के बाद से कोविड-19 के सबसे कम 54 नए मामले सामने आए थे।

इसके अलावा दो रोगियों की मौत हुई और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही थी। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 833 है। सोमवार को ऐसे रोगियों की संख्या 912 थी। मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या पिछले साल नौ अप्रैल के बाद से सबसे कम रही। उस दिन उपचाराधीन रोगियों की तादाद 720 थी। बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 69,866 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में उपलब्ध 14,548 बिस्तरों में से 476 पर रोगी हैं जबकि शेष बिस्तर खाली हैं। बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 80,841 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 29,113 ने पहली खुराक ली।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!