पुरी के अलावा कहीं नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की यात्रा

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा के कई हिस्सों में जगन्नाथ रथ यात्रा की अनुमति की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सरकार ने सिर्फ पुरी जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा की परमिशन दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि आशा है कि भगवान अगले वर्ष रथयात्रा की अनुमति देंगे। अदालत ने पाबंदियों के साथ पुरी में रथयात्रा के सरकार के निर्णय को सही बताया है। अन्य हिस्सों में सिर्फ मंदिर के अंदर पूजा कर सकते हैं।

इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मैं भी पुरी जाना चाहता हूं। उम्मीद है अगले साल भगवान सभी रस्म पूरा करने की परमिशन देंगे, लेकिन इस वर्ष वार्षिक रथयात्रा उत्सव श्रद्धालुओं के बगैर होगा। रथ के मार्ग में छतों से भी रस्म देखने की अनुमति नहीं है। जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि प्रशासन ने फैसले की समीक्षा की है। रथयात्रा को घरों और होटलों की छतों से देखने पर पाबंदी लगा दी है।

उन्होंने कहा कि उत्सव के एक दिन पहले शहर में कर्फ्यू लगाया जाएगा, जो अगले दिन दोपहर तक लागू रहेगा। वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगातार दूसरे साल श्रद्धालुओं की भागीदारी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, ‘लोग टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।’ जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक केवी सिंह के साथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन किमी लंबी भव्य सड़क का दौरा किया। सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों ओर 230 घर और 41 होटल और लॉज हैं। उन्होंने कहा कि छतों पर इकट्ठा हो सकते हैं, लेकिन प्रशासन ने सभाओं को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘होटलों और लॉज को रथ यात्रा से दो दिन पहले बुकिंग नहीं लेने का निर्देश दिया है।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्योहार से पहले पुरी की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दियाजाएगा। प्रदेश और देशभर के लोगों से शहर नहीं आने का अनुरोध किया गया है। ‘ सरकार के प्रमुख प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कहा कि हमने एक नारा दिया है घर रुकंतु रूहंतु (घर में रहें स्वस्थ्य रहें। उन्होंने जनता से कोविड टेस्ट और वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!