निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षा में भी नई यूनिफार्म में शामिल होने का डाल रहे दबाव

भोपाल ।

कोरोना काल में अधिक फीस वसूलने के साथ ही अब निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षा में नई यूनिफॉर्म पहनकर बैठने का दबाव बच्चों व अभिभावकों पर डाल रहे हैं। इतना ही नई कॉपी-किताबें खरीदने को भी लगातार कहा जा रहा है। इससे अभिभावक परेशान हो रहे हैं। भोपाल के सागर पब्लिक स्कूल, कॉर्मल कॉन्वेंट सहित अन्य स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत की है कि इस कोरोना काल में फीस के साथ-साथ नई यूनिफॉर्म बनवाना मुश्किल है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना काल में फीस में वृद्धि कर दी गई है। अब स्कूल यूनिफॉर्म और कॉपी-किताब लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं निजी स्कूल प्रशासन का कहना है कि जिनके पास यूनिफार्म है, वे ऑनलाइन कक्षा में पहनकर बैठें, ताकि घर में भी स्कूल का वातावरण लगे। इससे अनुशासन बना रहेगा।

स्कूल ने बदला यूनिफार्म का रंग

अभिभावकों का कहना है कि सागर पब्लिक स्कूल ने टीशर्ट का रंग बदल दिया है। पिछले साल की यूनिफार्म पहनकर बैठने पर ऑनलाइन कक्षा में शिक्षक बच्चों को डांट रहे हैं। बच्चों से नई यूनिफार्म पहनकर ऑनलाइन कक्षा में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है। हर साल निजी स्कूल अभिभावकों को कॉपी-किताब और यूनिफार्म एक निश्चित दुकान से ही खरीदने के लिए कहते हैं। दूसरी दुकानों पर मिलती भी नहीं हैं।

बच्चे करते रहे ऑनलाइन कक्षा का इंतजार

भेल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल ने अभिभावकों को परेशान करने का नया तरीका निकाला है। सोमवार को कक्षा छठवीं की हिंदी और कंप्यूटर की कक्षाएं शिक्षक के कक्षा में आए बगैर ही संपन्न् हो गई। सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक गणित विषय की ऑनलाइन कक्षा चली, लेकिन शिक्षक ने ज्वॉइन नहीं किया। स्कूल द्वारा ऑनलाइन कक्षा 21 जून से संचालित होनी थी, लेकिन नहीं हुई। एक जुलाई के बाद कक्षाएं प्रारंभ हुई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!