अगस्त के तीसरे सप्ताह में आ सकती है तीसरी लहर

कोरोना के नए मामले भले ही कम हो रहे हैं और तीसरी लहर को लेकर विज्ञानी एकमत नहीं हैं, लेकिन एसबीआइ का मानना है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। कम-से-कम एक माह के बाद तीसरी लहर का पीक आएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गत सात मई को दूसरी लहर का पीक आया था और जुलाई के दूसरे सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों का स्तर रोजाना 10 हजार तक आ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टीकाकरण के बावजूद दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। इस मामले में इजरायल का हवाला देते हुए कहा गया है कि इजरायल की 60 फीसद आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है। यहां तक कि इजरायल के 12-18 साल के 33 फीसद बच्चों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है, तो 23.8 फीसद को दोनों डोज। इसके बावजूद इजरायल में कोरोना संक्रमण के नए मामले जून के आखिरी सप्ताह से बढ़ने लगे हैं।

भारत में अभी सिर्फ 4.6 फीसद आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो पाया है और 20.8 फीसद लोगों को टीके की एक डोज मिली है, जो आबादी के फीसद के लिहाज से अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल, स्पेन व फ्रांस के मुकाबले कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिक समृद्ध देश या अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में कोरोना से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा व राजस्थान जैसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में प्रति 10 लाख पर होने वाली मृत्यु महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश के मुकाबले कम रही।एसबीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस जैसे देशों में डेल्टा स्ट्रेन पाए गए हैं।

ब्रिटेन में ठीक-ठाक टीकाकरण के बावजूद कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। भारत में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 51 मामले 12 राज्यों में पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सात दिनों से कोरोना के नए मामले 45,000 के आसपास हैं। कोरोना की पहली लहर में 21 दिनों तक 45,000 के आसपास नए मामले रहने के बाद मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!