दिल्ली में कोरोना नियम तोड़ने पर सख्ती जारी, लाजपत नगर मार्केट भी बंद

कोरोना की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर राजधानी दिल्ली के बाजारों में कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली सरकार सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एक के बाद एक लगातार बाजारों को बंद किया जा रहा है। वहीं, पुलिस भी कोरोना नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार के मद्देनजर मॉल, बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने के साथ ही जिला प्रशासन ने अधिक संख्या में एनफोर्समेंट टीमों को तैनात किया है तथा कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर ज्यादा चालान काटे जा रहे हैं।दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को लाजपत नगर बाजार को बढ़ती भीड़ और COVID नियमों के उल्लंघन के लिए बंद कर दिया है। यह बाजार अगले आदेश तक बाजार बंद रहेगा। डीडीएमए ने लाजपत नगर मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन को कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा है कि उनके खिलाफ COVID मानदंडों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए?

इससे पहले नांगलोई इलाके की पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट को भी कोविड नियमों का पालन न किए जाने पर छह जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा गांधी नगर की एक दुकान को भी सात दिनों के लिए बंद रखने को कहा गया है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (पंजाबी बाग) शैलेश कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन बाजारों में आम लोग और दुकानदार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे।

बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को लक्ष्मी नगर बाजार को फिर से खोलने की इजाजत दे दी। कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन की वजह से दो दिन पहले ही इस बाजार को पांच जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। डीडीएमए ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इलाके में मोबाइल कोविड-19 जांच वाहन तैनात रखें और दुकानदारों तथा विक्रेताओं के लिए टीकाकरण अभियान चलाएं और बाजार में कड़ी निगरानी बनाए रखें।

कोविड प्रोटोकॉल के संबंध में डीडीएमए के आदेशों का उल्लंघन करने पर दिल्ली पुलिस द्वारा हर दिन करीब 6,000-7,000 चालान जारी किए जा रहे हैं। इनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकने जैसे कई अन्य नियम के उल्लंघन शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में 11 जिलों में 150 लॉ एनफोर्समेंट टीमों ने 29 और 30 जून को क्रमश: 6,775 और 6,643 चालान जारी किए। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!