PM इमरान बोले- हाफिज सईद के घर पर हमले की प्लानिंग और फाइनेंस में भारत का हाथ

आतंकियों को पनाह देने के लिए दुनियाभर की आलोचना झेलने वाले पाकिस्तान ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के घर के पास हुए धमाके के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से इन जघन्य आतंकी हमलों की प्लानिंग और फाइनेंस भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के लिए की। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस बर्ताव के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मोईद यूसुफ ने दावा किया कि हमले का मास्टरमाइंड एक भारतीय है और उसके खुफिया भारतीय एजेंसी रॉ से संबंध हैं। यूसुफ का कहना है कि 23 जून को इस हमले के साथ ही कई साइबर हमले भी किए गए। पाकिस्तान के अखबार डान के हवाले से यूसुफ ने कहा कि साइबर हमले हमारी जांच में बाधा डालने और सबूत मिटाने के लिए किए गए थे।

23 जून को हुआ था धमाका

  • 23 जून को पाकिस्तान के लाहौर के जौहर कस्बे में एक धमाका हुआ था। इसमें 3 लोगों की मौत और 17 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धमाका मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के घर के पास हुआ था। वो फिलहाल जेल में है।
  • लाहौर पुलिस के मुताबिक, इस भीषण धमाके में करीब 30 Kg विस्‍फोटक का इस्‍तेमाल किया गया था। इसमें विदेश में बने सामान का भी इस्‍तेमाल किया गया था। धमाके की वजह से घटनास्‍थल पर तीन फुट गहरा और 8 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया था।

FATF के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान
हाल ही में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने फैसला दिया था कि पाकिस्तान को आतंकी फंडिंग के लिए ग्रे लिस्ट में ही रखा जाएगा। इससे पाक को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। यही वजह है कि बौखलाहट में इमरान सरकार भारत पर बेतुके आरोप लगाकर खुद को बेगुनाह साबित करना चाहता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!