“शिवसेना कभी दुश्मन नहीं थी” – देवेंद्र फडणवीस के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल

मुंबई । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है  की कि शिवसेना कभी दुश्मन नहीं थी। आमतौर पर उद्धव ठाकरे सरकार पर भाजपा के हमले का नेतृत्व करने वाले देवेंद्र फडणवीस के बयान  से महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ सकता है।  
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों पूर्व सहयोगियों के एक साथ आने की संभावना है,  फडणवीस ने कहा कि स्थिति को देखते हुए एक “उचित निर्णय” लिया जाएगा। 
उन्होंने कहा “हम (शिवसेना और भाजपा) कभी दुश्मन नहीं थे। वे हमारे दोस्त थे और जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी, उन्होंने उनके साथ मिलकर सरकार बनाई और  हमें छोड़ दिया।” 
फडणवीस ने कहा, “राजनीति में कोई अगर और लेकिन नहीं है, मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं।”
शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी भाजपा नेता आशीष शेलार से मुलाकात की थी। बाद में राउत ने अटकलों को दूर करने के प्रयास में कहा, “इस तरह की अफवाहें जितनी अधिक फैलेंगी, एमवीए गठबंधन उतना ही मजबूत होगा।”
उन्होंने कहा, “हमारे बीच राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अगर हम सार्वजनिक समारोहों में आमने-सामने आते हैं, तो सौहार्दपूर्वक एक-दूसरे का अभिवादन करेंगे। मैंने शेलार के साथ खुले तौर पर कॉफी पी है।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!