Sensex 395 अंक के उछाल के साथ बंद, Hindalco, ONGC, SBI, Tata Steel के शेयर चमके

घरेलू शेयर बाजार सोमवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए। Sensex 395.33 अंक यानी 0.75% के उछाल के साथ 52,880 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 112.20 अंक यानी 0.71% की तेजी के साथ 15,834.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर Hindalco Industries, ONGC, SBI, Tata Steel एवं Coal India के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। दूसरी ओर, HDFC Life, Tech Mahindra, Dr Reddy’s Labs, BPCL एवं Britannia Industries के स्टॉक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडिक्स की बात की जाए तो बैंक, मेटल, रियलिटी और पीएसयू बैंक इंडिक्स 1-3 फीसद के उछाल के साथ बंद हुए। आईटी और बिजली कंपनियों के शेयरों में कुछ बिकवाली देखने को मिली।

सेंसेक्स पर ये शेयर चढ़े

Sensex पर SBI के शेयर में सबसे ज्यादा 1.92 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, Tata Steel, L&T, Bajaj Finserv, Axis Bank, Bajaj Finance, M&M, ICICI Bank, NTPC, IndusInd Bank, Reliance Industries, HDFC Bank, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC, Infosys, Bajaj Auto, ITC, Asian Paints, HUL, Maruti, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही गिरावट

दूसरी ओर, Tech Mahindra के शेयरों में सर्वाधिक 1.34 फीसद की टूट देखने को मिली। इसी तरह Dr. Reddy’s, HCL Tech, Titan, Bharti Airtel, TCS और Sun Pharma के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

अन्य शेयर बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और सिओल में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, हांगकांग और टोक्यो में स्टॉक मार्केट लाल निशान के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

स्टॉक मार्केट के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 982.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री और शुद्ध आधार पर बिकवाल बने रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!