पेट्रोल के दाम में फिर इजाफा, डीजल में बदलाव नहीं

नई दिल्ली । सोमवार 5 जुलाई को पेट्रोल के दाम में तेजी रही, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें 31 से 39 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दी। दिल्ली में सोमवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 99.86 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। वहीं डीजल में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 89.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बना रहा।

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 105.92 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमत 96.91 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 99.84 और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद 100.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 93.91 रुपये प्रति लीटर है।

देश के अन्य शहरों की बात करें तो आज पटना में पेट्रोल 102.01 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.03 रुपये लीटर और डीजल 89.00 रुपये लीटर है। रांची में पेट्रोल 95.16 और डीजल 94.31 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का एक कारण यह भी है कि इसमें डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट से दाम पता कर सकते हैं। आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं।

मालूम हो कि देश अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर भारत में तेल कीमतों में बड़ी उछाल के रूप में सामने आती है। तेल के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख रूप से दो वजहें हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में वृद्धि और केंद्र और राज्यों की उच्च टैक्स दरें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!