ऑस्ट्रेलियाई क्लब से खिलेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स मेलबर्न के मुलग्रेव क्रिकेट क्लब से जुड़ सकते हैं।  मुलग्रेव क्रिकेट क्लब के अनुसार वे युवराज , गेल और डिविलियर्स के साथ करार करने के बहुत करीब पहुंच गये हैं। मुलग्रेव ने इससे पहले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटरों तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा को गर्मियों के सत्र के लिए अपने मुख्य कोच के रूप में सनथ जयसूर्या के साथ शामिल किया है। 
मुलग्रेव के अध्यक्ष मिलन पुलेनयेगम ने कहा कि वेस्टइंडीज के लारा के साथ बातचीत जारी है। पुलेनयेगम ने कहा, हमने दिलशान, सनथ और थरंगा को पहले ही अपने से जोड़ लिया है। अब हम कुछ अन्य संभावित खिलाड़ियों के साथ बातचीत को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं। गेल, युवराज के टीम में आने की पूरी संभावनाएं हैं। मुलग्रेव ईस्टर्न क्रिकेट एसोसिएशन (ईसीए) की तीसरी स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने वाला कलब है। 
ईसीए के टी20 कप में नवंबर और फरवरी के बीच तीन और खेलों के नॉक-आउट चरण से पहले 3 प्रारंभिक मैच होंगे। पुलेनयेगम ने कहा कि क्लब बड़े सितारों को शामिल करने के लिए और प्रायोजकों को जोड़ने का भी काम कर रहा है।
उन्होंने कहा, इन बड़े-नाम वाले खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की उनकी यात्रा में हमें बहुत सी चीजें शामिल करने की आवश्यकता है। हम उन्हें आवास, उनकी यात्रा, भोजन वगैरह की सुविधा प्रदान करेंगे। यहां पर हम उन्हें अपने प्रायोजकों के संपर्क में रखना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि क्या वे क्लब और प्रायोजकों को कुछ वापस दे सकते हैं।
 
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!