पीसीबी ने बढ़ाया अनुबंधित खिलाड़ियों का वेतन

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने केंद्रीय अनुबंध प्राप्त खिलाड़ियों का वेतन बढ़ा दिया है। पीसीबी ने कुल 20 क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने के साथ ही इन खिलाड़ियों का वेतन 25 फीसदी बढ़ाने का भी फैसला किया है। कप्तान बाबर आजम को ए श्रेणी में जगह दी गई है। वहीं मोहम्मद हफीज और हारिस सोहेल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अगले सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया है। पीसीबी ने आजम के अलावा हसन अली, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को सर्वाधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी ‘ए’ में रखा गया है। बोर्ड ने हालांकि यह नहीं बताया है कि खिलाड़ियों को कुल कितनी धनराशि का भुगतान किया जाएगा। जिन खिलाड़ियों को इस केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली है उनमें हफीज, सोहेल, असद शाफिक, मोहम्मद अब्बास, इमाद वसीम और शान मसूद प्रमुख हैं। 
वहीं वहाब रियाज और शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को पिछले साल की तरह इस बार भी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। पीसीबी ने युवा बल्लेबाज हैदर अली और तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी उदीयमान वर्ग की अनुबंध सूची से हटा दिया है। पीसीबी ने सभी चार श्रेणियों के खिलाड़ियों के मासिक वेतन में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की। सभी प्रारूपों की मैच फीस भी समान कर दी गयी है। पहले प्रत्येक प्रारूप में खिलाड़ी की श्रेणी के अनुसार मैच फीस अलग  होती थी। बोर्ड ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सभी खिलाड़ियों को समान मैच फीस मिले।’ यह अनुबंध 12 महीने के लिए है जो एक जुलाई 2021 से 30 जून 2022 तक चलेगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!