शव से निकाले स्पर्म से गर्लफ्रेंड हुई गर्भवती

मेलर्बन । पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में मछली पकड़ने के दौरान महिला के बॉयफ्रेंड का नाम एलेक्स पुलिन  की मौत हो गई थी। पुलिन और इलिडी 8 साल तक साथ रहे थे। लेकिन दोनों का कोई बच्चा नहीं था।  ऑस्ट्रेलिया की इलिडी व्लग नाम की महिला ने दावा किया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड के शव से निकाले गए स्पर्म की मदद से गर्भवती हुई है। बॉयफ्रेंड एलेक्स पुलिन के निधन के बाद इलिडी ने डॉक्टर्स से कहा कि वह उसकी शरीर से स्पर्म निकाले। डॉक्टर्स ने ऐसा किया और अब इलिडी गर्भवती हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी।
 इलिडी ने बताया कि इसी साल अक्टूबर में बच्चे का जन्म होना है। इलिडी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि बबा चैंप इस अक्टूबर को आ रहा है। तुम्हारे पापा और मैं बीते कई सालों से तुम्हारे आने का सपना देख रहे थे। लेकिन बीच में ही दिल तोड़ने वाला हादसा हो गया। लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं तुम्हें इस दुनिया में ला रही हूं। हम दोनों बच्चे के लिए प्रयास कर रहे थे। आईवीएफ के बारे में भी सोचा था। लेकिन सब कुछ अकेले करना पड़ेगा, ये कभी दिमाग में नहीं आया। इलिडी ने लिखा कि जब आप अपनी गर्भावस्था में अपने व्यक्ति के साथ होने के बजाय अपने डॉग के साथ मजबूरी में फोटो शूट कराती हैं। आपके मन में किस तरह की बातें चल रही होंगी। शायद ही कोई इसका अंदाजा लगा सके। 
इलिडी ने बताया कि पुलिन की मौत के कई हफ्ते बाद तक मैंने ये उम्मीद लगाई हुई थी कि मैं गर्भवती हूं। सबको ये बात पता है कि हम बच्चे के लिए कई सालों से प्रयास कर रहे थे। लेकिन वो चले गए। डॉक्टरों, वकीलों ने जरूरी दस्तावेज तैयार करवाए और फिर हम दोनों की सालों पुरानी इच्छा पूरी हो गई। मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रही हूं कि हमारा बच्चा आने वाला है।ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर के कानून के मुताबिक, किसी भी शख्स की मौत के बाद 36 घंटों में उसका स्पर्म निकाला जा सकता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!