धामी कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न, युवाओं को रोजगार दिए जाने पर चर्चा

देहरादून: 11वें सीएम के रूप में शपथ लेते ही पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नजर में आए. शपथ ग्रहण खत्म होते ही धामी सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मंत्री सुबोध उनियाल ने दी.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजभवन में शपथ ली. वहीं, उनके साथ 11 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद सचिवालय में विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र गढ़वाली भवन में धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई.तकरीबन 2 घंटे तक चली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि कैबिनेट बैठक में युवाओं के रोजगार को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. वहीं, सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को लेकर कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और नई कैबिनेट के फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.बैठक में नौजवानों के हित और उत्तराखंड की आवश्यकताओं को लेकर निर्णय लिए गए हैं. इसके साथ ही बैठक में कई संकल्प भी लिए गए हैं. साथ ही प्रदेश में कोविड सेवाओं को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई और राज्य में रोजगार सृजन पर भी मंथन हुआ है. इसके साथ ही रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने पर भी सहमति हुई.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!