लोकसभा चुनाव लड़ने पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सपा व बसपा के गठबंधन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अपर्णा यादव ने जहां एक ओर इस गठबंधन को लेकर खुशी जाहिर की है, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में समंजस बैठाने को सबसे बड़ी चुनौती बताया है। इसी के साथ उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी बड़ा बयान दिया है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में अपर्णा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में तैयार हुए सपा-बसपा गठबंधन की कवायद बहुत पहले से ही चल रही थी, वहीं अब जब यह हो गया है तो मैं मायावती व अखिलेश यादव को बधाई देना चाहती हूं। अपर्णा ने साथ ही में यह भी कहा कि सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठाना दोनों ही नेताओं के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि दोनों ही दल मजबूती के साथ चुनाव लड़ें क्योंकि ऐसा कर वे 2019 में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।

अपर्णा यादव ने लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं अभी यह नहीं कह सकती कि मैं चुनाव लडूंगी या नहीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को अपना गुरु बताते हुए कहा कि नेताजी मेरे पॉलिटिकल गुरु हैं और मुझे उनसे हमेशा प्रेरणा मिलती रही है।

वर्तमान में लोहिया जी के बाद मुलायम सिंह यादव सबसे बड़े समाजवादी नेता हैं। वो जो भी तय करेंगे मैं वही करूंगी। भाजपा से लोकसभा चुनाव के टिकट मिलने के ऑफर पर उन्होंने कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि मैं वर्तमान में जीती हूं, भविष्य में नहीं। मैं नहीं कह सकती कि आगे क्या होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!