सपाक्स पार्टी ने भोपाल में महंगाई को लेकर धरना दिया

भोपाल : 3 जुलाई को महाराणा प्रताप नगर चौराहे पर सपाक्स पार्टी ने बढ़ती हुई महंगाई विशेषकर रसोई गैस, पेट्रोल डीजल, दवाइयां, एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के भाव मे निरंतर वृद्धि के विरुद्ध रैली निकाल विरोध जताया। इस दौरान सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनकर तख्ती बैनर के साथ प्रदर्शन कर सरकार की गंभीर समस्याओ की अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की गई । प्रदर्शन स्थल पर पहुंची पुलिस ने पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर गांधीनगर थाने भेज दिया । सपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि एक तो वह महंगाई नहीं रोक पा रही है और दूसरे सरकारी नौकरी हेतु चयनित युवाओं को रोजगार भी नहीं दे रही है । इससे योग्य व सक्षम युवाओ के समक्ष बेरोजगारी व मानसिक तनाव की समस्या निरंतर बढ़ रही है । इस पर ध्यान देने एवं चर्चा करने के बजाए प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर गिरफ्तार करने, डराने धमकाने का काम कर रही है । उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने इस ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो, आगे प्रत्येक जिलों में जंगी प्रदर्शन किए जाएंगे । पार्टी मीडिया प्रभारी डा.शैलेन्द्र व्यास ने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के अनेक जिला मुख्यालयो पर इस तरह प्रदर्शन कर सक्षम शासकीय अधिकारियो को ज्ञापन सोपे है । भोपाल मे आज पुलिस ने अधिकांश सपाक्सियो को बलपूर्वक खदेड दिया व 25 पार्टी पदाधिकारियो में सुरेश शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष अनिकेश पाण्डे,जयशंकर शर्मा,एडवोकेट प्रीती तिवारी, शंखधर मिश्रा,अभिषेक सिह ,राघवेंद्र मिश्रा,संजय शुक्ला, पी के मिश्रा,विपिन तिवारी,भूपेंद्र द्विवेदी,सास्वक तिवारी,प्रिस द्विवेदी,राज आदिवासी,रामेश्वर पटेल, अजय शर्मा,राघव सिह,ऋषि मिश्रा,शिवम उपाध्याय, सचिन द्विवेदी ,विपिन उपाध्याय, रंजीत, विनोद, राजेन्द्र, सुमित रैकवार, विक्रम मालवीय को गिरफ्तार कर गांधीनगर थाने मे भेज दिया था ।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!