जानिए- कौन हैं पुष्कर सिंह धामी? बनने जा रहे उत्तराखंड के नए CM

नई दिल्ली: उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल ने युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को अपना नया नेता चुन लिया है. धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. धामी कुमाऊं क्षेत्र के उधम सिंह नगर जिले की खटीमा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. वो 45 साल के हैं. संघ से बेहद अच्छे रिश्ते रखने वाले पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है।
धामी पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी भी रह चुके हैं। धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ के डीडी हाट तहसील के टुंडी गांव में हुआ था. उनके पिता सेना में थे, इसलिए बचपन से ही अनुशासित रहे हैं. उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध विषय में मास्टर डिग्री ली है. उन्होंने एलएलबी की शिक्षा भी प्राप्त की है. साल 2017 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना पेशा वकालत बताया था।
धामी ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी की छात्र इकाई ABVP से की थी. साल 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे. बाद में वह AVBP के प्रदेश मंत्री बनाए गए.

उत्तराखंड बनने के बाद उन्होंने सीएम कोश्यारी के एक अनुभवी सलाहकार के रूप में 2002 तक कार्य किया. धामी 2002 से 2008 तक दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. बेरोजगारी और युवाओं के तकनीकी शिक्षा पर विधानसभा में धामी अक्सर सवाल उठाते रहे हैं.

बता दें कि शुक्रवार की शाम सीएम तीरथ सिंह रावत ने नाटकीय घटनाक्रम में अचानक इस्तीफा दे दिया. बीजेपी ने उनके इस्तीफे को संवैधानिक संकट का परिणाम बताया है. पार्टी की तरफ से सफाई दी गई है कि चुनाव आयोग ने कोरोना संकट को देखते हुए राज्य में उप चुनाव नहीं कराने का फैसला किया था. इसलिए संवैधानिक संकट खड़ा हो गया था. तीरथ सिंह रावत विधान सभा के सदस्य नहीं थे, जबकि सीएम बनने के छह महीने के अंदर उन्हें विधान सभा का सदस्य बनना था. ऐसी स्थिति में उन्हेंने इस्तीफा देना बेहतर समझा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!